41वां शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला
शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (SIBF) संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला है । इसका पहला संस्करण 1982 में महामहिम डॉ शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल-कासिमी , यूएई सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक के मार्गदर्शन और संरक्षण में लॉन्च किया गया 41 वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 2-13 नवंबर तक हो रहा है। इसको शारजाह बुक अथॉरिटी (एसबीए) द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। यह 12 दिन तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला है। इसका आयोजन एक्सपो सेंटर शारजाह, यूएई में किया जाएगा। यह पुरस्कार विजेता लेखकों, बुद्धिजीवियों के एक तारकीय समूह की मेजबानी करेगा। दुनिया भर के अन्य साहित्यकार इसमें भाग लेंगे। एसआईबीएफ आज दुनिया के शीर्ष प्रकाशन कार्यक्रमों में से एक के रूप में पहचाना जाता है, और यह अरब दुनिया में सबसे बड़ा है। इस वर्ष की थीम 'स्प्रेड द वर्ड' रखी गई है। इस पुस्तक मेले में पहली बार दुर्लभ अरबी और इस्लामी पांडुलिपियों का प्रदर्शन किया गया। अरबी दुर्लभ कृतियों में हम पैगंब...