Posts

Showing posts from November, 2024

संविधान निर्माण (संविधान दिवस स्पेशल)

 भारत में संविधान सभा के गठन का विचार सबसे पहले 1934 में MN roy ने रखा। 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू ने घोषणा की की स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गई संविधान सभा द्वारा किया जाएगा। नेहरू की इस मांग को ब्रिटिश सरकार ने स्वीकार कर लिया इसे सन 1940 के अगस्त प्रस्ताव के नाम से जाना जाता है। संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई अगस्त 1946 में हुआ इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 208 मुस्लिम लीग को 73 तथा छोटे समूह व स्वतंत्र सदस्यों को 15 सीटें मिली। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई। डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभा में ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को 22 जनवरी 1946 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।           संविधान सभा एक विधायिका भी थी दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सभा को दो अलग-अलग काम सौंप गए थे इनमें एक था स्वतंत्र भारत के लिए संविधान बनाना और दूसरा था देश के लिए आम कानून ला...