Posts

Showing posts from August, 2022

मंकीपॉक्स वायरस

पिछले कुछ दिनों से मंकीपॉक्स वायरस ने यूनाइटेड किंगडम अमेरिका और यूरोप के कई हिस्सों में तबाही मचा ने कारण चर्चा में था अब इस खतरनाक वायरस ने भारत में भी खर बरपाना शुरू कर दिया है। भारत के केरल राज्य में पहला मामला दर्ज हुआ है।इससे पहले यूनाइटेड किंगडम में 6 मई को मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया। भारत में पहला केस आते ही भारत सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है जिनमे 21 दिन का आइसोलेशन, 3 लेयर का मास्क पहनना, बार बार हाथ साफ रखना सेनीटाइज करना,घावों को पूरी तरह से ढककर रखना आदि हैं।        मंकीपॉक्स वायरस' ऑर्थोपॉक्सवायरस (Orthopoxvirus) जीनस है जो चेचक पैदा करने वाला वेरियोला वायरस (variola virus) से संबंध रखता है।मंकीपॉक्स एक जूनोसिस (zoonosis) है; जूनोसेस यानी कि एक ऐसी बीमारी जो जानवरों से इंसान में फैलती है। अमेरिका के CDC के अनुसार मंकीपॉक्स की खोज पहली बार 1958 में हुई थी उस समय यह वायरस बंदरों में पाया गया। WHO के अनुसार इंसानों में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में आया।  मंकीपॉक्स वायरस संक्रामक बीमारी है संक्रमण के ...