Posts

Showing posts from July, 2022

भारतीय अंटार्कटिका बिल 2022

 हाल ही में संसद में भारतीय अंटार्कटिका बिल2022 पेश किया गया जिससे संसद द्वारा पास कर दिया गया है। यह बिल अंटार्कटिका संधि, अंटार्कटिका समुद्री जीव संसाधन संबंधी कनवेंशन और अंटार्कटिका संधि के लिए पर्यावरणीय संरक्षण पर प्रोटोकॉल को प्रभावी बनाने का प्रयास करेगा।        इस बिल के जरिए केंद्र सरकार एक अंटार्कटिका शासन और पर्यावरणीय संरक्षण समिति बनाएगी जिसके अध्यक्ष पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव होंगे।अंटार्कटिका में भारतीय अभियानों पर अंतरराष्ट्रीय कानून चलता था लेकिन इस बिल के आ जाने के बाद अंटार्कटिका में भारतीय मिशन पर गए लोगों की किसी गलती, अनियमितता, अपराध जैसी चीजों पर भारत की अदालतों में ही फैसला होगा और भारत के ही कानून लागू होंगे। इस बिल के तहत, अंटार्कटिका में खुदाई, ड्रेजिंग, उत्खनन या खनिज संसाधनों के संग्रह पर पूरी तरह से रोक होगी। लेकिन अनुमति लेने के बाद ये चीजें सिर्फ वैज्ञानिक शोध के लिए की जा सकेंगी। इस बिल के अनुसार यहां के पौधों, पशु-पक्षियों और सील मछलियों को किसी तरह का नुकसान पहुंचाना,फायरआर्म्स का इस्तेमाल करने रोक है। अंटार्कटिका पृथ्व...

68वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

 22 जुलाई को 68वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुई थी।पुरस्कारों के चयन के लिए बनायी गयी 10 सदस्यीय समिति के हेड विपुल शाह थे। अन्य सदस्यों में निशिगंधा, एस थंगदुरई, धरम गुलाटी, श्रीलेखा मुखर्जी, जीएस भास्कर, एस कार्तिक, संजीव रतन, वीएन आदित्य, और विजी तंपी शामिल रहे। विजेताओं की सूची निम्न प्रकार है- सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सूराराई पोट्टरु (तमिल) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन (तान्हाजी), सूर्या (सोराराई पोट्टरु) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालामुरली (सूराराई पोट्टरु) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली  सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: टकटक(अनीश मंगेश गोसावी) और सुमी (आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर)  सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: सूराराई पोट्टरु  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमलो  सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: राहुल देशपांडे (एमआई वसंतराव) और अनीश मंगेश गोसावी (टकटक)  सर्...