Posts

Showing posts from March, 2022

NEW CM OF FIVE STATES

 जैसा की आप सबको पता है कि हाल ही में पांच राज्य में चुनाव हुए हैं पांच राज्य पंजाब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश गोवा मणिपुर है पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी ने बढ़त हासिल की है  1. पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी 92 सीटों के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है.. पंजाब में कुल विधानसभा सीट 117 हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान बने हैं पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने खटकड़ा कला गांव में भगवंत मान को शपथ दिलाई पंजाब के पहले सीएम गोपीचंद भार्गव रहे थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे। 2. गोवा में कुल विधानसभा सीट 40 है इसमें से बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की तथा यहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बने हैं प्रमोद सावंत गोवा के दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं गोवा के राज्यपाल श्रीधारण पिल्लई ने शपथ दिलाई तथा गोवा के पहले सीएम प्रताप सिंह राणे रहे थे जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे एवं पहली महिला सीएम शशि कला काकोडकर रही थी। 3. मणिपुर में कुल विधानसभा सीटें 60 है जिनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है तथा यहां के स...

मिताली राज (Indian woman cricket team captain)

 3 जनवरी 1982 को राजस्थान के जोधपुर शहर में धीरजराज के घर में एक लडकी का जन्म हुआ । धीरज जी इंडियन एयरफोर्स में थे और वहां से रिटायर्ड होने के बाद एक बैंक में जॉब करने लग गए... इस बीच उनके बच्चे भी बड़े होने लग गए उनके एक लड़का भी था जिसे क्रिकेट खेलने का शौक था। और लड़की भरतनाट्यम नृत्य सीख रही थी। नृत्य पर अपना ध्यान नही देने और आलस्य करने के कारण धीरज जी ने उसको भी भाई के साथ क्रिकेट अकादमी में भेज दिया।। लड़की का क्रिकेट में अब ज्यादा मन लगने लगा था उसने अपने नृत्य पर ध्यान देना कम कर दिया और एक दिन ऐसा आया की उसको नृत्य और क्रिकेट में से किसी एक को चुनना था ... तो उसने क्रिकेट को चुना और कठिन परिश्रम करने लगी।।। एक दिन उसे खेलते हुए क्रिकेटर ज्योति प्रसाद ने नोटिस किया और कहा कि वह क्रिकेट की अच्छी खिलाड़ी बनेगी।माता-पिता ने भी उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ....  मां पापा के प्रोत्साहन और अपनी मेहनत से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें उसने नाबाद 114 रन बनाए और स्टेडियम में चारो और एक ह...