NEW CM OF FIVE STATES

 जैसा की आप सबको पता है कि हाल ही में पांच राज्य में चुनाव हुए हैं पांच राज्य पंजाब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश गोवा मणिपुर है पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी ने बढ़त हासिल की है 

1. पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी 92 सीटों के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है.. पंजाब में कुल विधानसभा सीट 117 हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान बने हैं पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने खटकड़ा कला गांव में भगवंत मान को शपथ दिलाई पंजाब के पहले सीएम गोपीचंद भार्गव रहे थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे।

2. गोवा में कुल विधानसभा सीट 40 है इसमें से बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की तथा यहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बने हैं प्रमोद सावंत गोवा के दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं गोवा के राज्यपाल श्रीधारण पिल्लई ने शपथ दिलाई तथा गोवा के पहले सीएम प्रताप सिंह राणे रहे थे जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे एवं पहली महिला सीएम शशि कला काकोडकर रही थी।

3. मणिपुर में कुल विधानसभा सीटें 60 है जिनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है तथा यहां के सीएम विरेंद्र सिंह दूसरी बार बनने जा रहे हैं.. वीरेंद्र सिंह को शपथ गवर्नर एल गणेशन ने दिलाई है मणिपुर के पहले मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइर्ंग सिंह बने जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंध रखते थे।

4. उत्तराखंड में कुल विधानसभा सीट 70 हैं जिनमें से 47 सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं यहां के सीएम पुष्कर धामी बनेंगे। पुष्कर धामी खटीना सीट से चुनाव हारे हैं अध्ययन को अतः इनको 6 महीने के अंतर्गत उत्तराखंड में किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव जीतना होगा अन्यथा उत्तराखंड का सीएम किसी और को बनाया जाएगा पुष्कर धामी को शपथ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिलाई उत्तराखंड की पहले सीएम नित्यानंद स्वामी बने थे जिनका संबंध भारतीय जनता पार्टी से था

5. उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीट 403 है जो कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा विधानसभा सीट है यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीट जीती हैं यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई उत्तर प्रदेश की पहले सीएम गोविंद बल्लभ पंत रहे जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे


संविधान के आर्टिकल 164 के तहत राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति उस राज्य के राज्यपाल करते हैं मुख्यमंत्री राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। राज्यपाल द्वारा उसे तब तक बर्खास्त नहीं किया जा सकता जब तक कि विधानसभा में बहुमत प्राप्त होता है

संविधान के आर्टिकल 167 के तहत राज्यपाल और राज्य मंत्रिपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।

Comments