41वां शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला

 शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (SIBF) संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला है । इसका पहला संस्करण 1982 में महामहिम डॉ शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल-कासिमी , यूएई सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक के मार्गदर्शन और संरक्षण में लॉन्च किया गया

     41 वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 2-13 नवंबर तक हो रहा है। इसको शारजाह बुक अथॉरिटी (एसबीए) द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। यह 12 दिन तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला है। इसका आयोजन एक्सपो सेंटर शारजाह, यूएई में किया जाएगा। यह पुरस्कार विजेता लेखकों, बुद्धिजीवियों के एक तारकीय समूह की मेजबानी करेगा। दुनिया भर के अन्य साहित्यकार इसमें भाग लेंगे। एसआईबीएफ आज दुनिया के शीर्ष प्रकाशन कार्यक्रमों में से एक के रूप में पहचाना जाता है, और यह अरब दुनिया में सबसे बड़ा है।

     इस वर्ष की थीम 'स्प्रेड द वर्ड' रखी गई है।

 इस पुस्तक मेले में पहली बार दुर्लभ अरबी और इस्लामी पांडुलिपियों का प्रदर्शन किया गया। अरबी दुर्लभ कृतियों में हम पैगंबर (सल्ला अल्लाहो अलैहे वा आलेेह) की वंशावली के दुर्लभ गिल्डिंग की वंशावली और दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह, जिसमें 15वीं और 16वीं शताब्दी में कुरान मजीद का उभरा हुआ और सोने का पानी चढ़ा हुआ पृष्ठ शामिल है, और 17 वीं शताब्दी की एक ब्रह्माण्ड संबंधी पांडुलिपि जिसका शीर्षक "चमत्कार का अस्तित्व" है की प्रदर्शनी की गई। यह प्रदर्शनी कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट और एम्ब्रोसियन लाइब्रेरी ऑफ़ इटली के सहयोग से आयोजित की जाएगी

          भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग भी मेले में भाग ले रहा है। देश की तरफ से प्रकाशन विभाग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की पेशकश करेगा। इस मेले में पाठकों को राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के भाषणों से संबंधित प्रमुख पुस्तकों, विभिन्न भारतीय भाषाओं में कला एवं संस्कृति, भारत का इतिहास, प्रतिष्ठित हस्तियां, भाषा एवं साहित्य, गांधीवादी साहित्य, धर्म एवं दर्शन और बाल साहित्य जैसे विषयों पर 100 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं को भी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

     1941 में भारत सरकार ने प्रकाशन विभाग की स्थापना की थी। यह विभाग राष्ट्रीय महत्व व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाली जैसी सभी पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडारन रखता है। यह विभिन्न भाषाओं में और विकास, भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य, जीवनी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और रोजगार जैसे विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों एवं पत्रिकाओं को संजोय हुए रखता है

     डिवीजन के प्रमुख प्रकाशनों में योजना, कुरुक्षेत्र, बाल भारती और आजकल जैसी लोकप्रिय मासिक पत्रिकाओं के साथ-साथ साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज’ और ‘रोजगार समाचार’ शामिल हैं। इसके अलावा, प्रकाशन विभाग सरकार की प्रतिष्ठित संदर्भ वार्षिकी ‘इंडिया ईयर बुक’ भी प्रकाशित करता है।

इस मेले में 95 देशों के 2,000 से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे तथा फिलीपींस, आयरलैंड, माली, जमैका, आइसलैंड और हंगरी सहित कम से कम 10 देश पहली बार भाग लेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

संविधान निर्माण (संविधान दिवस स्पेशल)

Gk Que #6

मिताली राज (Indian woman cricket team captain)