भारतीय नोटों पर कलाम व टैगोर की फोटो & रुपए की शुरुआत
भारत में रुपया शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल 1540 से 1545 के दौरान किया था।सर्वप्रथम चांदी का सिक्का चलाया इसका वजन 178 ग्रेन (करीबन 11.534 ग्राम) था। उस समय तांबे के सिक्के को दाम और सोने के सिक्के को मोहर कहते थे। शेरशाह सूरी के शासनकाल में चलाया गया रुपया आज तक प्रचलन में है तथा भारत में ब्रिटिश राज के दौरान भी यह प्रचलन में रहा था। पहला करेंसी नोट 1770 में 'बैंक ऑफ हिन्दुस्तान' जो की एक निजी बैंक था सबसे पहले बैंक नोट के रूप में जारी किया था। इसके बाद 1770 से 1935 के बीच कई निजी बैंकों ने बैंक नोट जारी किए थे। अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पांचवीं ऐसी मुद्रा है, जिसे उसके प्रतीक-चिह्न् (र्) से पहचाना जाता है। भारत में रुपये (₹) के प्रतीक चिन्ह को वित्त मंत्रालय ने 26 अगस्त 2010 को स्वीकृति दी। डी. उदय कुमार ने इस डिजाइन को बनाया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1938 में पहली बार 5 रुपये का नोट जारी किया था, जिस पर King George VI की फोटो छपी हुई थ...