सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस और इतिहास
सिक्किम' शब्द का सर्वमान्य स्रोत लिम्बू भाषा के शब्दों सु अर्थात "नवीन" तथा ख्यिम अर्थात "महल" अथवा "घर" को जोड़कर बना है। तिब्बती भाषा में सिक्किम को "चावल की घाटी" कहा जाता है। ऐतिहासिक भारतीय साहित्य में, सिक्किम को इंद्रकिल , युद्ध के देवता, इंद्र के उद्यान के रूप में जाना जाता है।
सिक्किम सन 1642 में वजूद में आया, जब फुन्त्सोंग नाम्ग्याल को सिक्किम का पहला चोग्याल(राजा) घोषित किया गया। नामग्याल को तीन बौद्ध भिक्षुओं ने राजा घोषित किया था। इस तरीके से सिक्किम में राजतन्त्र का की शुरूआत हुई। जिसके बाद नाम्ग्याल राजवंश ने 333 सालों तक सिक्किम पर राज किया।
सिक्किम को ब्रिटेन से भारत की आजादी से पहले ही स्वायत्ता मिली हुई थी। सिक्किम में राजतंत्र था और वहां के राजा चोग्याल का शासन था। 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो भारत के साथ सिक्किम की संधि हुई, जिसके अंतर्गत सिक्किम की रक्षा, संचार और विदेशी मामले भारत की ओर से देखा जाना तय हुआ और सिक्किम की आजादी बरकरार रखी गई। सन 1955 में एक राज्य परिषद् स्थापित की गई जिसके अधीन चोग्याल को एक संवैधानिक सरकार बनाने की अनुमति दी गई। 1973 में राजभवन के सामने हुए दंगो के कारण भारत सरकार से सिक्किम को संरक्षण प्रदान करने का औपचारिक अनुरोध किया गया। प्रधान मंत्री नें 1975 में भारतीय संसद को यह अनुरोध किया कि सिक्किम को भारत का एक राज्य स्वीकार कर उसे भारतीय संसद में प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए।अप्रैल 1975 में भारतीय सेना सिक्किम में प्रविष्ट हुई और दो दिनों के भीतर सम्पूर्ण सिक्किम राज्य भारत सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया।
कुछ ही सप्ताह के उपरांत 16 मई 1975 में सिक्किम औपचारिक रूप से भारतीय गणराज्य का 22 वां प्रदेश बना और सिक्किम में राजशाही का अंत हुआ।(सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संविधान का 36वां संशोधन विधेयक लोकसभा में 23 अप्रैल, 1975 को पेश किया गया।)
सिक्किम का भारत में विलय होने का सफर इतना आसान नहीं था। चीन और नेपाल ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिसकी वजह से भारत को काफी इसके विलय के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। चीन ने सिक्किम के भारत में विलय को लेकर काफी विरोध किया। यहां तक कि आज भी भारत और चीन के बीच इसकी सीमा को लेकर विवाद होता है।
सिक्किम राज्य से कुछ परीक्षा उपयोगी बाते
सिक्किम राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और राज्यपाल गंगा प्रसाद हैं। यहां से विधानसभा सीट 32 है और 06 जिले है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के काजी लेन्डुप दोरजी इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। सिक्किम उच्च न्यायालय देश का सबसे छोटा उच्च न्यायालय है।
Comments
Post a Comment