Black fungus
कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या भी भारत में बढ़ रही है। ये ब्लैक फंगस है क्या, कैसे होता है ,इसके लक्षण क्या है, और इससे कैसे बचा जा सकता है आज इसके बारे में समझते है।
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।
ब्लैक फंगस म्यूकर माइकोसिस नाम का फंगस है जो मिट्टी, पत्तियां, ब्रेड, डिब्बा बंद खाद्य वस्तु जैसे कार्बनिक पदार्थों में पाए जाते हैं। यह बीमारी उन लोगो के हो रही है जिनका इम्युनिटी लेवल कम रहता हो या फिर वो पहले से ही किसी बड़ी बीमारी (डायबिटीज, कैंसर ) से पीड़ित है
अधिकतर केस में देखा गया है की यह बीमारी कोरोना से ठीक हो चुके या फिर जिन लोगो के कोरोना है उनको हो रही है। कोविड 19 जैसी बीमारी ने हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर को कम कर दिया है तो इस बीमारी का होना लाजमी है कोरॉना के मरीजों में उपचार में डेक्सामेथासोन दवाई का सेवन से कोविड मरीजों की इम्युनिटी पावर कम हो गई है।जिससे म्यूकरमाइकोसिस(ब्लैक फंगस) से हमारा शरीर लड़ नही पा रहा है और हम संक्रमित हो जाते है। इसके अलावा, आईसीयू में ह्यूमिडिफायर का उपयोग किया जाता है, वहां ऑक्सीजन थेरेपी ले रहे कोविड मरीजों को नमी के संपर्क में आने के कारण फंगल संक्रमण का खतरा होता है.
"इसके संक्रमण से 50%मरने के चांस रहते है"।
ब्लैक फंगस होने पर हमारे शरीर में नाक से पानी आना तथा नाक के दोनो बगल या आखों के नीचे हड्डियो में दर्द होना ,आखों का लाल हो जाना या फिर कम दिखाई देना, सीने में दर्द होना अगर यदि यह मस्तिष्क तक फैला तो मृत्यु निश्चित है
यदि किसी को भी लक्षण हो तो जल्दी से जल्दी डॉक्टर से परामर्श ले .. यदि समय पर इलाज होगा तो एंटीफंगल से इलाज संभव है वरना बीमारी गंभीर होने पर सर्जरी करनी पड़ सकती है और हा डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई लें।
अगर इस बीमारी से बचना है तो साफ पानी ज्यादा से ज्यादा पिए, ब्लड सुगर को कंट्रोल रखे, कोरॉना से रिकवर होने के बाद भी ब्लड ग्लूकोज का लेवल मेंटेंस रखे, एंटीफंगल का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करे!!!
ब्लैक फंगल की बीमारी के मामले महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ झारखंड में देखने को मिले है सबसे ज्यादा मामले अभी तक महाराष्ट्र में मिले है
दोस्तो अगर हमे स्वस्थ रहना है तो रोज सुबह योग करते रहो और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते रहो इसके अलावा इन बीमारियों से बचने का कोई इलाज नहीं है!!!!
Comments
Post a Comment